Sunday and the 1st S of 5S.
It was Sunday, and I relaxed and checked a desk in my office that had a bunch of A4-sized papers.
Our previous plant head had probably left them there.
"Let's get these done today," I began.
The first step in the 5S is SORT.
So I sorted them into four categories.
The first category was useful papers, meaning documents that might be useful to me. The second category was those that weren't useful but had a blank side, meaning I could use them.
The third category was completely useless papers that would be shredded, and the fourth category was for some strange types of documents.
After the final sorting, the first category comprised about 10% of the papers, the second category about 70%, the third category about 15%, and the fourth category 5%.
Now, in the fourth category, there were some resumes. I was quite amused when I looked at them.
I had worked with some of the people. They had written such fabricated stories about the plant and their roles that I was completely baffled. So, background checks are necessary, right?
Some resumes were rejected, and I couldn't understand why they had worked at our plant or were still working.
Some resumes hadn't progressed at the time, but later, after I joined, they reapplied, and some people have even joined.
The most important thing about this exercise was that, among all the papers, including numerous proposals, numerous data, and numerous analyses, there wasn't a single point that I had done in the last six months that had achieved the performance of the plant that hadn't achieved before.
Well, now I have plenty of one-sided used paper for rough work, which is a good thing to prove my environmental friendliness.
There's also some information that might be useful to me.
So let's start today's Sunday.
-------------------------------------
आज रविवार था और मैंने रिलैक्स होकर अपने ऑफिस का एक डेस्क चेक किया जिसमें बहुत सारे A4 साइज के पेपर्स का बंच था।
वह हमारे पहले वाले प्लांट हेड ने शायद वहां रखा था।
"चलो आज इन्हें निपटाया जाए। " मैंने शुरू किया।
5s का पहला स्टेप है, SORT।
तो मैंने चार कैटेगरी में उनका सॉर्टिंग किया।
पहले केटेगरी थी; काम के पेपर, यानी जो मुझे कुछ काम में आ सकते हैं वैसे डॉक्यूमेंट। दूसरी कैटेगरी थी, जो काम के नहीं है लेकिन जिसकी एक साइड ब्लैंक है, यानी मैं उसे इस्तेमाल कर सकता हूं।
तीसरी कैटेगरी थी; बिल्कुल ही बेकार पेपर, जो पस्ती में जाएंगे और चौथी कैटेगरी कुछ अजीब टाइप के डाक्यूमेंट्स की थी।
फाइनल सॉर्टिंग के बाद पहले कैटेगरी के पेपर करीब 10 परसेंट थे, दूसरी कैटेगरी के पेपर करीब 70%, थे तीसरी कैटेगरी के पेपर करीब 15% थे और चौथी कैटेगरी के पेपर 5%।
अब उसे चौथी कैटेगरी में कुछ रिज्यूम थे। जब मैं उनको देखा तो बड़ा मजा आया।
कुछ लोगों के साथ में काम कर चुका था। उन्होंने उस प्लांट के बारे में और अपने रोल के बारे में ऐसी मनगढ़ंत चीज़ लिखी थी कि मेरा दिमाग ही घूम गया। इसलिए बैकग्राउंड चेक करना जरूरी है ना?
कुछ रिज्यूम ऐसे थे जिनको रिजेक्ट किया गया था और मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि फिर भी वह हमारे प्लांट में काम कर चुके थे या कर रहे हैं।
कुछ रिज्यूम जो तब आगे नहीं बढे थे लेकिन बाद में मेरे यहाँ ज्वाइन होने के बाद उनकी फिर से एप्लीकेशन आई थी और कुछ लोग ज्वाइन भी हो गए है।
इस एक्सरसाइज में जो चीज सबसे महत्वपूर्ण है वह यह के इतने सारे पेपर जिसमें बहुत सारे प्रपोजल , बहुत सारा डाटा, बहुत सारे एनालिसिस थे उनमें एक भी ऐसा पॉइंट नहीं था जिसको मैंने पिछले 6 महीने में किया और प्लांट का वह परफॉर्मेंस हासिल किया जो आज तक नहीं मिला था।
खैर, अब मेरे पास काफी सारे वन साइड इस्तेमाल किए हुए पेपर है रफ वर्क के लिए जो एक संतोषजनक बात है मेरे एनवायरमेंट फ्रेंडली होने का सबूत देने के लिए।
कुछ इनफॉरमेशन भी ऐसी है जो मुझे काम में आ सकती है।
तो आज के रविवार की शुरुआत करते हैं।

Comments
Post a Comment