Morning meeting is a FUN. Serious FUN.

यह ना सोचो इसमें अपनी हर है की जीत है। 

વીજળી ને ચમકારે મોતીડાં પરોવી લ્યો પાનબાઈ.

Do in in your MIND first.


आज सुबह की मीटिंगअलग-अलग भाषा के इन तीन सब्जेक्ट के ऊपर थी और मैं जैसे हमेशा बोलता हूं की बस, मजा आ गया। 


वैसे यह सारी बातें फेस टू फेस बात करने में ही मजा आता है लेकिन आप सबसे ऐसे मिलने का मौका तो पता नहीं कब मिलेगा? और युटुबर बनने का मेरा कोई प्लानिंग है नहीं। 

तो अब ऐसे ही कुछ बात कर लेते हैं। 


पहली बात: कुछ अलग ही अंदाज में किशोर कुमारने यह गाना गया है। इसके पीछे की  कहानी भी दिलचश्प है लेकिन वह एक दूसरी बात है। यह गाना आप सुनोगे तो आप को लगेगा कि आपका कोई दोस्त जैसे आपके कंधे पर हाथ रखकर आप को यह गाना सुना रहा है। समझा रहा है, बहोत प्यार से।  

दूसरी बात: गंगा सती एक सदियों पहले अवतरित हो चुके महान महिला संत। उनकी यह बात इतनी गहरी है कि अगर समझ लिया तो आप एक भी क्षण व्यर्थ नहीं गँवाओगे। વીજળી ના એક ચમકારા જેટલો જ સમય છે અને એટલા સમય માં મોતીડાં પરોવી લેવાના છે.

आखरी बात तो मैं ऐसे अडॉप्ट कर चुका हूं और इसके इतने फायदे ले चुका हूं के उसको जितनी क्रेडिट दूं उतनी कम है। 

जो भी जॉब का भी प्लान किया है वहां जाकर अपनी टीम के साथ खड़े हो जाओ और  उसे जॉब को वर्चुअली अपने दिमाग में और अपनी आंखों के सामने खत्म करो। पांच या 10 मिनट लगेगा लेकिन फिर जो प्लानिंग होगा वह इतना सटीक होगा की आप बाद  में उस जॉब को बहुत आराम से कर लोगे। 


सुबह की मीटिंगका जोश इतना रहता है कि फोटो खींचने का या वीडियो बनाने का ख्याल भी नहीं आता। 


मुझे हमेशा यह फील होता है की हमारी CCR टीम उस मॉर्निंग मीटिंग का हिस्सा नहीं बन पाती लेकिन इसीलिए फिर इसी जोश को मैं CCR टीम में ट्रांसफर करता हूं और लोग भी वही रिस्पांस देते हैं तब फिर से बोलता हूं की बस, मजा आ गया।



Comments

Must read

Building Dreams: The Humble Journey of a Cement Industry Enthusiast

How to Use LinkedIn Smartly as a Job Seeker: Practical Tips That Actually Work

Enhancing Coal Feeding Systems for Optimal Kiln Performance